बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार दीपिका पादुकोण ने एक शो में स्वीकार किया है कि उन्हें अब किसी से प्यार का इजहार करने में डर लगता है। 'कॉफी विद करन' नाम के इस टीवी शो में दीपिका ने यह भी माना है कि रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते काफी सहज थे और वे रणबीर को बहुत प्यार करती थीं। उन्होंने शो में बताया कि जब वे रणबीर के साथ डेटिंग कर रही थीं, उस समय वह रिश्ता उनके लिए सबकुछ बन गया था। उन्होंने यह भी बताया कि शादी के लिए रणबीर उनकी पहली पसंद थे। दीपिका के मुताबिक जब उन्हें लगने लगा था कि वे रणबीर के प्यार में पूरी तरह डूब चुकी हैं, तो उन्होंने सोचा था कि यह रिश्ता आगे बढ़ेगा।
रणबीर और दीपिका के ब्रेकअप के बाद दोनों 'ये जवानी है दीवानी' में साथ नजर आए थे। ब्रेकअप के बाद के संबंध के बारे में दीपिका ने कहा कि आज के समय हम दोनों के बीच एक साधारण रिश्ता है और हम दोनों के बीच सारी बातें स्पष्ट हैं। दीपिका इससे पहले भी 'कॉफी विद करन' टीवी शो पर आ चुकी हैं। इस शो के सीजन-3 में उन्होंने रणबीर कपूर की प्लेबॉय छवि के बारे में मजाक में कहा था कि उन्हें कंडोम के विज्ञापन करने चाहिए।
माना जाता है कि दीपिका फिलहाल रनवीर सिंह के साथ डेट कर रही हैं। जब रनवीर के साथ उनके रिश्ते के बारे में शो के होस्ट करण जौहर ने पूछा, तो उन्होंने कहा कि अब वह किसी के साथ बहुत ज्यादा भावुक होकर रिश्ता नहीं जोड़ना चाहती हैं।
रनवीर सिंह के साथ मना सकती हैं बर्थडे
दीपिका पादुकोण का 5 जनवरी को 28वां बर्थडे है। हाल ही में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों से लौटीं दीपिका अभी 'हैप्पी न्यू ईयर' फिल्म को पूरा करने में व्यस्त हैं। माना जा रहा है कि वे अपने बर्थडे पर अपनी नई फिल्म के बारे में बता सकती हैं। वहीं दूसरी ओर ये भी चर्चाएं हैं कि वे रनवीर सिंह के साथ अपना बर्थडे मना सकती हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका सूरज बड़ताज्या की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ काम करेंगी। हालांकि इस बारे में दीपिका की ओर से काई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शाहरुख के साथ फिर नजर आएंगी दीपिका
बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकीं दीपिका इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की तैयारी में लगी हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर पर लिखा है, 'इस दिवाली...तोड़ेंगे ताले इंडिया वाले'। इस फिल्म में दीपिका के साथ शाहरुख खान एक बार फिर नजर आ रहे हैं। इससे पहले ये दोनों स्टार 'ओम शांति ओम' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम कर चुके हैं। फरहा खान के निर्देशन में बन रही 'हैप्पी न्यू ईयर' रॉबरी और सेंधमारी पर आधारित है। इसमें शाहरुख और दीपिका के अतिरिक्त अभिषेक बच्चन, सानू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह भी हैं।
वैसे शाहरुख खान जब भी दीपिका के साथ काम करते हैं, तो वे उनका बहुत ध्यान रखते हैं। यही नहीं वे दीपिका के लिए घंटो इंतजार भी करते हैं। इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला था, जब चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के दौरान उन्हें दीपिका का चार घंटे इंतजार करना पड़ा था। इस पर भी उन्होंने दीपिका को कुछ नहीं कहा था। कई बार शाहरुख दीपिका को अपने हिस्से का खाना भी दे देते हैं। sabhar : bhaskar.com
0 टिप्पणियाँ:
Post a comment